आखिर क्या हुआ टोक्यो में पहली बार……
Posted On August 2, 2016
0

प्रोफाइल:
- 1970 के दशक में काहिरा विश्वविद्यालय से नागरिक सास्त्र में डिग्री हासिल की. वह धाराप्रवाह इंग्लिश और अरबी बोलती है
- पहले वो न्यूज़ एंकर थी. 1992 में उन्होंने राजनीति ज्वाइन की
- प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सरकार में पर्यावरण मंत्री(2003) और रक्षा मंत्री के रूप में काम किया और
- उन्होंने महिलाओं के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए काम करने का वायदा किया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जापान की पूर्व रक्षामंत्री यूरिको कोइके टोक्यो की पहली महिला गवर्नर बनेगी. एग्जिट पोल में उनके चुनाव जितने की संभावना व्यक्त की गई है. वो टोक्यो की चौथी गवर्नर होंगी.
उन्हें 2020 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी में टोक्यो के सामने आ रही आर्थिक समस्याओं से निपटना होगा. पिछले दो गवर्नरों को खेलों से संबंधित स्कैंडल के कारण अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. टोक्यो महानगर की आबादी 13.6 मिलियन है और इसमें 23 वार्ड है.